
तेल अवीव। हमास गुरुवार को चार इस्राइली बंधकों के शव लौटाएगा। इनमें एक मां और उसके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। इनमें से एक बच्चा जब 7 अक्तूबर 2023 के दिन अगवा किया गया था, उस समय वह सिर्फ नौ महीने का था और वह बंधकों में सबसे छोटा था। जिन बंधकों के शव इस्राइल को सौंपे जाएंगे, उनमें शिरी बिबास, उनके दो बच्चे एरियल बिबास और कफिर बिबास और ओडेड लिफसिट्ज के शव शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved