img-fluid

पुलवामा अटैक का मास्‍टरमाइंड हमजा बुरहान मारा गया, बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूना

May 21, 2026

डेस्क: पुलवामा अटैक (Pulwama Attack) का मास्‍टरमाइंड हमजा बुरहान (Hamza Burhan) आख‍िरकार मारा गया. पाक‍िस्‍तान (Pakistan) के रहने वाले हमजा वुरहान को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोल‍ियों से भून डाला. हमजा बुरहान अलबदर का कमांडर था. जम्मू कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों में इसका हाथ रहा है. इसका असली नाम अरजुमंद गुलजार डार है.


  • 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में हमला हुआ था, ज‍िसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे. एनआईए की जांच में हमजा बुरहान को इस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना गया था. पाकिस्तान में बैठकर वुरहान हमला जम्मू कश्मीर में कई हमलों को अंजाम दे चुका था. सुरक्षा एजेंसियों की इस पर कड़ी नजर थी.

    बताया जा रहा है क‍ि हमजा बुरहान को पीओके के मुजफ्फराबाद में दफ्तर के सामने गोली मार दी गई. वह बाहर न‍िकल रहा था, तभी बाहर आए अज्ञात हमलावरों ने उसे गोल‍ियों से भून डाला. पीओके में अल-बद्र आतंकी संगठन से जुड़े व्हाइट कॉलर इस्लामिस्ट कहे जाने वाले आतंकी और पेशे से डॉक्टर अरजुमंद डार उर्फ हमजा बुरहान को आंतकी अगला हाफ‍िज सईद तक बताते थे.

    Share:

  • फर्जी पत्रकार बनकर महिला कर्मचारी को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Thu May 21 , 2026
    इंदौर। इंदौर में फर्जी पत्रकार बनकर एक महिला कर्मचारी को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्रम विभाग में कार्यरत महिला से मिलने पहुंचे आरोपी ने पहले खुद को पत्रकार बताते हुए बीमा संबंधी सुविधाओं की जानकारी देने का बहाना बनाया और फिर भरोसा जीतकर 5,000 रुपये थमा दिए। इसके बाद उसने छिपे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved