img-fluid

सुबह-सुबह पुलिस का हर-हर महादेव

November 08, 2021

  • पुराने अपराधी महादेव अवस्थी के घर पुलिस की रेड
  • हिरासत में बेटे ने उगली पिता के अपराधों की कुडंली

जबलपुर। कोतवाली क्षेत्रातंर्गत राजा रसगुल्ला के समीप रहने वाले महादेव अवस्थी पहलवान के घर सोमवार सुबह पुलिस ने रेड मारी, जहां से पुलिस को सूदखोरी के दस्तावेज बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्षो से सूदखोरी का धंधा कर रहा है और लोगों से अपने रसूख के बल पर मनमाना ब्याज की वसूली करता है। महादेव पहलवान के बेटे यश अवस्थी को बीती रात महिला थाना पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवती से दुराचार के मामले में हिरासत में लिया था। इसके बाद आज सुबह आरोपी के पिता महादेव पहलवान के घर पुलिस ने रेड मारी है, जहां से सूदखोरी से जुड़े कई दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आ रही है।


महिला थाना टीआई शबाना परवेज ने बताया कि 20 वर्षीय पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि कोतवाली मैं राजा रसगुल्ला के पास रहने वाले यश अवस्थी पिता महादेव अवस्थी को लगभग 3 वर्ष से जानती है। वह उसके घर आता जाता था। सितम्बर 2019 में यश उसे अपना घर दिखाने के बहाने कोतवाली राजा रसगुल्ला के सामने स्थित मकान पर ले गया। रात आठ बजे यश के घर में किसी के न होने पर आरोपी ने अकेला पाकर धमका कर उसके साथ रेप किया। युवती ने हमेशा उसका विरोध किया, लेकिन यश लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वह यश के शोषण से परेशान हो चुकी थी। यश से कोई मतलब नहीं रखना चाहती थी। बावजूद वह पीछा नहीं छोड़ रहा था। वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने को भी मजबूर करता था। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया। रात में ही मदनमहल पुलिस की मदद से आरोपी यश अवस्थी (22) पिता महादेव अवस्थी निवासी राजा रसगुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। यश शातिर बदमाश महादेव अवस्थी उर्फ महादेव पहलवान का दत्तक पुत्र है।

सूदखोरी का फैला रखा है जाल, पाल रखे है कई गुर्गे
महादेव पहलवान कोतवाली क्षेत्र में गरीब लोगों को 10 से लेकर 20 प्रतिशत ब्याज में पैसे देकर वसूली करता है। लोगों से पैसे के बदले कोरे स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करवाकर रख लेता है। फिर वूसली का खेल शुरू कराते हुए लोगों को परेशान करता है। वह इसी तरह कई सम्पतियों पर कब्जा कर चुका है। आज सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस की अगुवाई में कई थानों का बल आरोपी के घर दबिश देने पहुंचा, जहां सर्चिंग के दौरान सूदखोरी संबंधित दस्तावेज व कई गिरवी रखी हुई प्रापर्टी के दस्तावेज बरामद हुए है।

शातिर बदमाश है महादेव पहलावन
बताया जा रहा है कि महादेव पहलवान शातिर बदमाश है। वह पूर्व में कई हत्याओं के मामलों में जांच के दायरे में आता रहा, लेकिन हर बार बच निकलता है। 2008 में संजू दाहिया हत्याकांड में भी इसका नाम सामने आया था। तब कोतवाली पुलिस ने पूछताछ भी की थी। 2008 में ही कई पीडि़त लोगों ने ब्याज पर लिए गए पैसों के बदले में आरोपी पर मकान-दुकान कब्जाने की शिकायत कोतवाली सहित एसपी आफिस में की थी।

20 वर्षीय युवती की शिकायत पर यश अवस्थी पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी युवक से जब पूछताछ की गई तो उसके पिता के अपराधों की जन्मकुंडली भी खुल गई। जिसमें पुलिस को पता लगा की आरोपी युवक यश का पिता महादेव अवस्थी पुराना अपराधी है, जो कि सूदखोरी, भू-माफिया और हत्याओं जैसे अपराधों में लिप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहित काशवानी, एडीशनल एसपी

Share:

  • Motorola ने मार्केट में पेश किया Moto E3 दमदार फोन, 48MP कैमरे के साथ मिलेंगें ये फीचर्स

    Mon Nov 8 , 2021
    स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने अपने लेटेस्ट Moto E3 को बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन Moto E40 स्मार्टफोन से काफी समान है, जिसे Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी पिछले महीने भारत और यूरोप में लॉन्च कर चुकी है। इसका मतलब यह है कि इस फोन में भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved