भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में शादी समारोह में हर्ष फायर, युवक के सीने में लगी गोली

भोपाल। राजधानी के देहात इलाके में स्थित बिलखिरिया के गांव जमुनिया में बीती रात शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान किए गए हर्ष फायर में युवक के सीने में गोली लग गई। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक को इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली किसने चलाई इस बात का भी फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। अभी पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा।



एसआई इंदल सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय युवराज यादव उर्फ आदर्श पिता महेंद्र यादव बरखेड़ी कला भद्भदा थाना रातीबड़ क्षेत्र का निवासी था। वह फोटो ग्राफी का काम करता है। बीती रात गांव जमुनिया थाना बिलखिरिया क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आया था। उक्त समारोह रूप सिंह मारण के बेटे रंजीत सिंह का था। फोटोग्राफी करते समय किसी ने हर्ष फायर किया। तभी गोली युवराज के सीने में जा लगी। उसके बेसुध होकर जमीन पर गिरते ही निजी वाहन से तत्काल पास के स्पताल पहुुंचाया गया। जहां से उसे रिफर कर दिया गया। तब उसे नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस शादी की वीडियो ग्राफी चेक कर हरी है। एसआई ने बताया कि फिलहाल कोई बताने को तैयार नहीं कि फायर किसने किया। गोली दुर्घटनावश लगी अथ्वा किसी ने जानकर मारी है, इस बात की भी जांच की जा रही है। घायल युवक बयान देने की हालत में नहीं है।

Share:

Next Post

दिव्यांगों को भर्ती में आरक्षण नहीं देने पर विधानसभा को नोटिस

Sat Nov 26 , 2022
नि:शक्तजन न्यायालय आयुक्त ने लिखा 6 फीसदी आरक्षण देकर करें भर्ती भोपाल। मप्र विधानसभा द्वारा की जा रही भर्ती में दिव्यांगों को आरक्षण नहीं देने पर न्यायालय आयुक्त नि:शक्तजन मप्र ने प्रमुख सचिव विधानसभा को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा है कि मप्र शासन द्वारा भर्तियों में दिव्यांगों को 6 फीसदी आरक्षण का प्रावधान […]