
नई दिल्ली। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन दोनों नेताओं के मुलाकात की तस्वीर सीएम खट्टर के लिए राहत वाली हो सकती है। किसान आंदोलन के बीच चौटाला कई बार कह चुके हैं कि अगर किसानों की बात नहीं मनी गई तो वे अपनी कुर्सी छोड़ सकते हैँ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved