
अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले की रहने वाली एक मासूम के चेहरे पर तेजाब फेंकने और उसकी आंख खराब होने के मामले में आरोपी को उम्र कैद की सजा हुई है. कोर्ट ने आरोपी को आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है. एक साल पहले 25 अप्रैल 2025 को आरोपी ने मासूम के चेहरे पर तेजाब फेंका था, जिससे उसके चेहरे पर जख्म हो गया था. इस दौरान उसकी एक आंख भी खराब हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक, मामला में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने कहा कि चेहरा इंसान की पहचान और आत्मसम्मान होता है. आरोपी की मंशा सिर्फ पीड़िता को चोट पहुंचाना नहीं था, बल्कि पीड़िता को जीवनभर मानसिक रूप से तोड़ने की थी. इस घटना में बच्ची की मां भी झुलस गई थी. मेडिकल रिपोर्ट में शरीर का 2-4 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. पीड़िता मोजबी के चेहरे पर ही तेजाब पड़ा था, जिससे इस हमल में उसके शरीर का ज्यादातर हिस्सा सुरक्षित रहा था.
आरोपी मोहम्मद इस्माइल पर कोर्ट ने दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. फैसला सुनाते हुए जज उत्तमा माथुर ने कहा कि आरोपी द्वारा फेंका गया तेजाब सिर्फ पीड़िता पर हमला नहीं था, बल्कि यह सभ्य समाज की आत्मा और मानवता पर क्रूर हमला है. वहीं, जिस वक्त आरोपी ने पीड़िता पर हमले की कोशिश की थी, उस दौरान उसकी मां ने उसे बचाने की कोशिश की थी, जिससे उनके शरीर पर भी तेजाब गिर गया था. पीड़िता की मां ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की थी आरोपी ने उन पर भी तेजाब से हमला कर दिया था और मौके से फरार हो गया था.
दरअसल, 25 अप्रैल 2025 को हेनबी (पीड़िता की मां) अपनी 12 वर्षीय बेटी मोजबी के साथ चित्तौड़गढ़ रेलवे प्लेटफॉर्म पर रुकी थी. इस दौरान प्लेटफार्म के पर मोहम्मद इस्माइल बोतल में तेजाब लेकर हमले करने की नियत से पहुंचा था. उसने हेनबी को निशाना बनाना चाहा लेकिन मोजबी ने इसे रोक लिया, इस दौरान उसने मोजबी पर ही तेजाब से हमला कर दिया, और फरार हो गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved