
डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ उनकी करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। हालांकि, फिल्म की शानदार सफलता के बावजूद अभिनेता इसका पूरी तरह से आनंद नहीं ले पाए। दरअसल, संध्या थिएटर मामले में वह गिरफ्तार हो गए थे और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
अब पहली बार नागा चैतन्य ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब चैतन्य से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम एक-दूसरे के लिए खड़े हैं। मुझे पता है कि अल्लू अर्जुन ने क्या सहा। लेकिन यह जीवन है और कभी नहीं कहा जा सकता कि आगे क्या होगा।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved