
पुणे। बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अमोल पालेकर (Amol Palekar) पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती(admitted to hospital) हैं। बीते दिनों ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई (suddenly got sick) थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस समय 77 साल के अमोल पालेकर (Amol Palekar) का इलाज पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में चल रहा है।अमोल पालेकर (Amol Palekar) की तबीयत उनकी पुरानी बीमारी के चलते ही बिगड़ी थी। आज से 10 साल पहले भी इसी बीमारी की वजह से ही उन्हें अस्पताल के कई चक्कर काटने पड़े थे। अमोल पालेकर (Amol Palekar) की तबीयत में अब सुधार(health is now improving) आने लगा है। एक्टर की पत्नी संध्या गोखले ने मीडिया से बात करके उनकी हेल्थ अपडेट (health update) शेयर की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved