img-fluid

हेल्थकेयर ब्रांड ने बिना अनुमति इस्तेमाल किया आर माधवन का वीडियो, भेजा लीगल नोटिस

May 20, 2026

डेस्क। आर माधवन बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं। अपने अभिनय से लाखों दिल जीतने वाले माधवन अब अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह उन स्टार्स में से हैं, जो गलत के खिलाफ आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटते। अब हाल ही में माधवन ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने एक हेल्थकेयर ब्रांड की पोल खोली है और साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने इस हेल्थकेयर ब्रांड को कानूनी नोटिस भी भेजा है, क्योंकि ब्रांड ने बिना उनकी अनुमति के उना नाम और वीडियो क्लिप अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया है।


  • आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- “कितनी शर्म की बात है। ये लोग और संगठन आखिर कैसे सोच लेते हैं कि वे ऐसा करके बच निकलेंगे? आप किसी के इंटरव्यू की क्लिप उठाते हैं और उसे लेकरअपने विज्ञापन का हिस्सा बना लेते हैं। आप ये नहीं कर सकते। कानूनी नोटिस भेज दिया है। कृपया ऐसे पेशेवरों और संगठनों से सावधान रहें।”

    आर माधवन ने अपने पोस्ट में इस विज्ञापन को ‘धोखाधड़ी’ बताते हुए फैंस को आगाह किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, “इस रील को ऐसे पेश किया गया है, जैसे मैं उनके प्रोडक्ट का सपोर्ट कर रहा हूं। मगर ऐसा नहीं है। ये वीडियो क्लिप बिना मेरी अनुमति के एक साक्षात्कार से लिया गया है और उसे मेरी ओर से समर्थन के रूप में इस्तेमाल किया है। जनता इन लोगों या उनके व्यवहार पर कैसे विश्वास करेगी? ये बहुत ही शर्मनाक है!”

    Share:

  • भारत पर पश्चिम एशिया संकट का बुरा असर, UN ने 2026 के लिए GDP वृद्धि का अनुमान घटाया

    Wed May 20 , 2026
    डेस्क। पश्चिम एशिया के मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 2026 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.6 प्रतिशत से घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UN DESA) द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब भी सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved