img-fluid

सफाई मित्रों की मेहनत पर सवाल न उठाएं…स्वच्छता रैंकिंग पर बोले महापौर पुष्यमित्र भार्गव

November 13, 2026

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों और पुरस्कार वितरण को लेकर हाल ही में उठे सवालों पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इंदौर स्वच्छता के मामले में देश भर में आज भी नंबर-1 पर है और परिणामों का आधिकारिक डैशबोर्ड लॉन्च होने के बाद सारी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

‘वन सिटी वन अवार्ड’ के कारण बदली प्रक्रिया
महापौर भार्गव ने बताया कि इस बार स्वच्छता जोड़ी कैटेगरी में इंदौर को देश भर में दूसरा स्थान मिला है, जिसमें देपालपुर (जो पिछले वर्ष 1710वें नंबर पर था) को देश भर में दूसरे नंबर पर लाने का कार्य किया गया है, जिससे एक मेंटर के रूप में इंदौर को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा रिकॉग्निशन मिला है। अहमदाबाद, इंदौर और तिरुपति को स्वच्छता जोड़ी में अवार्ड मिलने के बाद ‘वन सिटी वन अवार्ड’ के क्राइटेरिया के तहत बाकी लीग्स और कैटेगरी में पुरस्कार के लिए नहीं बुलाया गया।


  • उन्होंने समझाया कि हर बार पहले डैशबोर्ड लॉन्च होता है और फिर पुरस्कार वितरण होता है, लेकिन इस बार पुरस्कार वितरण पहले हुआ और यह ‘वन सिटी वन अवार्ड’ की रैंकिंग के आधार पर हुआ। जैसे ही डैशबोर्ड लॉन्च होगा और सभी शहरों की रैंक सामने आएगी, यह साफ हो जाएगा कि इंदौर आज भी नंबर-1 पर है।

    सफाई मित्रों की मेहनत का अपमान न करने की अपील
    विपक्षी दलों और आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए महापौर ने कहा कि जितना यह शहर उनका है, उतना ही विपक्ष के साथियों का भी है। उन्होंने विनम्रतापूर्वक अपील की कि शहर के परिणाम आने तक थोड़ा इंतजार करें। महापौर ने दो टूक कहा, “व्यक्तिगत रूप से आप मुझ पर आरोप लगाएं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है; लेकिन सफाई मित्रों की अथक मेहनत और इस शहर की प्रतिष्ठा—जो इसकी सफाई से जुड़ी है—उस पर प्रश्नचिन्ह लगाना इस शहर के साथ धोखा है। बिना परिणाम के सफाई मित्रों और हमारी मेहनत पर संदेह न करें और शहर की इमेज को खराब करने का काम न करें।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved