img-fluid

राइज एंड फॉल में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस, पति और राजनीतिक करियर को लेकर हुई नोकझोंक

September 28, 2026

नई दिल्ली ।राइज एंड फॉल (Rise And Fall) के दूसरे एपिसोड में अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शो (Realityshow)की शुरुआत से ही दोनों के बीच तनाव नजर आ रहा है और इस एपिसोड में यह टकराव खुलकर सामने आया। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर कई तंज कसे और मामला निजी टिप्पणियों (Personal remarks)तक पहुंच गया।

एपिसोड के दौरान होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से सोशल मीडिया पर स्वरा के बारे में उनकी लगातार टिप्पणियों को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर स्वरा के बारे में काफी कुछ कहने के बावजूद शो में शहजाद उनसे ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं। इसके बाद शहजाद ने स्वरा को लेकर लगातार अपनी बात रखी।

शहजाद ने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह नकारात्मकता के साथ नहीं बैठते और अगर कोई उनसे उलझता है तो वह शब्दों के जरिए जवाब देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने विचारों से पीछे नहीं हटते और किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं।

शहजाद की इस शैली पर वीरेंद्र सहवाग ने उनकी बातों को फिल्मी डायलॉग जैसा बताया। इसके जवाब में शहजाद ने कहा कि ये उनके जीवन के सिद्धांत हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी के सहारे नहीं आए हैं और अपनी पहचान तथा विचारों को लेकर स्पष्ट हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें जवाब देगा तो वह भी जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे।

इसके बाद शहजाद ने स्वरा पर एक पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए तंज कसा। जब स्वरा उनकी बात पर हंसने लगीं तो शहजाद ने कहा कि वह ऐसे लोगों को नजरअंदाज करते हैं और दावा किया कि स्वरा नजरअंदाज किए जाने की आदी हैं। उन्होंने 2019 के एक वीडियो का भी उल्लेख किया।

शहजाद की लगातार टिप्पणियों के बाद स्वरा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर शहजाद वास्तव में उन्हें नजरअंदाज करते हैं तो फिर शो की घोषणा के बाद उनके बारे में लगातार सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो क्यों किए गए। स्वरा ने यह भी कहा कि उनके बारे में वोटिंग से जुड़ी गतिविधियां भी की जा रही हैं।

बातचीत आगे बढ़ने पर शहजाद ने कहा कि जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ वह हमेशा बोलेंगे। इसके जवाब में स्वरा ने कहा कि यह एक गेम शो है, चुनाव नहीं। उन्होंने शहजाद के राजनीतिक करियर को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि उन्हें यहां अपनी राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

इसके बाद शहजाद ने स्वरा से कहा कि उन्हें अपनी चिंता करने के बजाय अपने पति को जिताने पर ध्यान देना चाहिए। इस पर स्वरा ने अपने पति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पति को 32 साल की उम्र में टिकट मिल गई थी, जबकि शहजाद टिकट के लिए दर-दर भटकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शहजाद इस गेम शो में भी अपनी राजनीतिक बातों को आगे रखने की कोशिश कर रहे हैं।

बहस यहीं नहीं रुकी। स्वरा ने कहा कि वह शहजाद के बारे में बहुत कुछ जानती हैं, लेकिन उन बातों को यहां कहना उनके स्तर को गिराने जैसा होगा। इसके बाद उन्होंने शहजाद से सीधे कहा कि वह उनसे बात न करें।


  • इस दौरान वीरेंद्र सहवाग ने दोनों से मर्यादा बनाए रखने की बात कही। स्वरा ने भी शहजाद को मर्यादा में रहने की सलाह दी। इस तरह शो के दूसरे एपिसोड में दोनों के बीच हुई बहस ने निजी टिप्पणियों और राजनीतिक संदर्भों के कारण काफी लंबा रूप ले लिया।

    Share:

  • कनाड़िया रोड से खजराना को जोड़ने वाली सड़क का फैसला आज

    Mon Sep 28 , 2026
    इंदौर। कनाड़िया को खजराना से जोड़ने वाली सड़क का फैसला आज होगा। भोपाल में आज आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में इस सड़क पर फैसला होगा। इंदौर नगर निगम ने इस सड़क के निर्माण का समर्थन करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भाजपा के सभी विधायकों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved