img-fluid

उत्तर भारत में गर्मी का कहर, UP के बांदा में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा, कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

May 27, 2026

नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत (North and Central India) इन दिनों भीषण गर्मी (Severe Heat) की चपेट में हैं। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का बांदा जिला (Banda) देश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया, जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने कई राज्यों में गंभीर लू और हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार जब मैदानी इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो उसे हीटवेव की श्रेणी में रखा जाता है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में कई शहर 45 डिग्री के पार
उत्तर प्रदेश में बांदा के अलावा उरई, झांसी, प्रयागराज, आगरा और हमीरपुर में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। उरई में 45.8 डिग्री, झांसी में 45.5 डिग्री, प्रयागराज में 45.4 डिग्री, आगरा में 45.3 डिग्री और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

राजस्थान में 47 डिग्री तक पहुंचा तापमान
राजस्थान में भी गर्मी ने हालात खराब कर दिए हैं। श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर और फलोदी में 46 डिग्री, जैसलमेर में 45.6 डिग्री और कोटा में 45.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


  • महाराष्ट्र के विदर्भ में भीषण गर्मी
    महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। ब्रह्मपुरी में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था। चंद्रपुर में 46.4 डिग्री, वर्धा में 46 डिग्री, नागपुर के सोनेगांव क्षेत्र में 45.5 डिग्री और गोंदिया में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    हरियाणा-पंजाब भी लू की चपेट में
    हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के बठिंडा में पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

    दिल्ली में भी बढ़ी तपिश
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के आयानगर, रिज और लोधी रोड क्षेत्रों में तापमान हीटवेव के आधिकारिक मानकों के बेहद करीब पहुंच गया था। हालांकि मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 29 मई से राजधानी में आंधी और बारिश की संभावना बन सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

    Share:

  • पश्चिम बंगाल : BJP सांसद सौमित्र खान का बड़ा दावा, बोले- TMC के 50 विधायक और 30 सांसद बदल सकते हैं पाला...

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) अब अपने ही सांसदों-विधायकों (MP-MLA) के असंतोष का सामना कर रही है. एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बैठक में बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार और टीएमसी के छह विधायक पहुंचे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved