
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में एक दिन में ही कच्चे तेल के दाम में 4.58 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते 73.54 डॉलर प्रति बैरल वाला कच्चा तेल 69.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। कच्चे तेल की कीमत में आई कमी का असर भारतीय बाजार (Indian Market) पर भी देखने को मिला। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल के दाम में 27 पैसे तो डीजल के दाम में 14 पैसे की कटौती हुई है। इस बात की पूरी संभावना है कि हर माह की पहली तारीख को बदलते रसोई गैस के दाम में भी बदलाव हो सकता है और इसके दाम नीचे आ सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved