भोपाल । मध्यप्रदेश में बारिश (rain in madhya pradesh) पर लगा ब्रेक फिर हटने जा रहा है। तीन दिनों की राहत के बाद शनिवार शाम से बादल प्रदेश पर मेहरबान होने वाले हैं। अभी जबलपुर (Jabalpur) और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश (light rain) हो रही है। इसके अलावा अन्य इलाकों में आसमान साफ है।
मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भोपाल समेत 32 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश में अब तक 31 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से पांच इंच यानी 19% ज्यादा है।
राजधानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार अगला लो प्रेशर एरिया 19 अगस्त की रात से बंगाल की खाड़ी से बनेगा।वर्तमान में बांग्लादेश और उसके आसपास एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसलिए अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर आगे बढ़ने की बात मौसम वैज्ञानिकों द्वारा कही गई है। इसके कारण रात से कुछ इलाकों में रिमझिम शुरू हो जाएगी। धार, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर, छतरपुर, पन्ना, बैतूल और हरदा में शनिवार को जमकर बारिश होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved