
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। सोमवार को यह सिस्टम गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ेगा। इसके असर से प्रदेश में तीन-चार दिन तक अच्छी बरसात होने की संभावना है। सोमवार को भोपाल, सागर, होशंगाबाद, बैतूल और छिंदवाड़ा में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के अलावा अरब सागर से भी नमी मिल रही है। ऐसे में दिन में तापमान बढऩे पर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के अलावा अरब सागर से भी नमी मिल रही है। ऐसे में दिन में तापमान बढऩे पर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है। रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक नरसिंहपुर में 13, जबलपुर में 9.8, मंडला में 8,पचमढ़ी में 6, दमोह में 3, मलाजखंड में 0.4, धार में 0.2 मिमी. बारिश हुई। शुक्ला के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।
इसके असर से सोमवार-मंगलवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर संभाग में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, भोपाल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved