img-fluid

अमेरिका के बाद जापान में भारी बर्फबारी, 17 की मौत, 90 से अधिक घायल

December 28, 2022

टोक्यो। अमेरिका के बाद अब जापान बर्फबारी की चपेट में हैं। यहां भारी हिमपात के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 90 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसके अलावा कई घरों की बिजली भी गुल हो गई है।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया, जापान के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इस कारण उत्तरी क्षेत्रों में राजमार्गों पर बर्फबारी में वाहन फंस गए हैं। अधिकारियों का कहना कहना है कि कई मौतें छतों से बर्फ हटाने के दौरान हुई, लोग छत से नीचे गिर गए। ऐसे में आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।


हजारों घरों की बिजली गुल
वहीं बर्फबारी के कारण पूर्वोत्तर जापान में करीब 20 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है। यहां औसत से तीन गुना अधिक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा उत्तरी जापान में दर्जनों ट्रेनें और उड़ान भी प्रभावित हुई हैं।

Share:

  • 'मां-बहनें नहीं पढ़ सकतीं तो मुझे नहीं चाहिए ये उपाधियां', प्रोफेसर ने लाइव शो में फाड़ी डिग्री

    Wed Dec 28 , 2022
    नई दिल्ली। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं की कॉलेजों में पढ़ाई पर रोक लगाने से शिक्षक समुदाय में भारी आक्रोश है। इसकी झलक अफगानिस्तान के एक लाइव टीवी शो में भी देखने को मिली। शो में एंकर के साथ इस विषय पर चर्चा कर रहे काबुल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर इतने आगबबूला हो गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved