बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में मंगलवार की शाम 30 किलोमीटर तक ताबड़तोड़ हुए गोलीबारी को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह (Minister of State Giriraj Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि इस ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना के जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) हैं। नीतीश कुमार ने जंगलराज की परिभाषा को बदल दिया है। गिरिराज सिंह ने मारे गए इंजीनियर के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा एवं गोलीबारी से घायल लोगों को 50-50 लाख मुआवजा देने की मांग की है।
जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो आज बेगूसराय में हुई घटना जैसी घटनाएं होती है। 30 किलोमीटर तक अपराधी गोली चलाते हुए चार थानों से गुजरता जाता है, बेरोकटोक गोली चलाता है और मुख्यमंत्री के शब्दों में यह जंगलराज नहीं जनता राज है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है, मुख्यमंत्री इस पर ध्यान दें, केवल पुलिस अधिकारियों की बैठक नहीं करें, मोबाइल बैन और चार थानों की पुलिस कहां थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधी के बीच लाचार हैं और जंगलराज की नई परिभाषा बता रहे हैं, वह जवाब दें कि यह कैसा जनता राज है। एजेंसी/हिस
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved