• img-fluid

    Hema Malini के बैले डांस ने मचाया धमाल

  • March 21, 2023

    मुंबई (Mumbai)! बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हेमा (Hema Malini) की लोकप्रियता आज भी कायम है, क्योंकि उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से सबको दीवाना बना रखा है। वह आज भी अपनी एक्टिंग की तरह अपने डांस से दर्शकों को हैरान कर देती हैं। उनके (Hema Malini)डांस के लाखों दीवाने हैं। 74 साल की उम्र में हेमा मालिनी (Hema Malini)ने मुंबई में गंगा नदी पर आधारित बैले डांस का प्रदर्शन कर दर्शकों को हैरत में डाल दिया।



    दरअसल, मुंबई के एनसीपीए मैदान पर यह भव्य कार्यक्रम हुआ। इस इवेंट में हेमा मालिनी ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने गंगा नदी पर आधारित बैले डांस किया। एक सुंदर सफेद और नीले रंग की पोशाक पहने, वह हवा में तैरती दिखाई दी। उनके डांस को देखकर उनकी बेटी ईशा देओल ने उनकी काफी तारीफ की है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)


    ईशा ने डांस परफॉर्मेंस के दौरान की अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘मैंने अपनी मां का गंगा पर आधारित डांस देखा। प्रस्तुति बहुत ही सुन्दर और शानदार रही। इससे पर्यावरण संरक्षण और नदियों के जीर्णोद्धार का महत्वपूर्ण संदेश मिला है। आपको अगला शो जरूर देखना चाहिए। लव यू मम्मा…।’

     

    Share:

    फिल्ममेकर Aishwarya Rajinikanth के घर हुई चोरी

    Tue Mar 21 , 2023
    मुंबई (Mumbai)। सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) ने तेनामपेट (Teynampet) पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चेन्नई में ऐश्वर्या (Aishwarya in Chennai) के घर के लॉकर से 60 तोला सोने और हीरे के आभूषण गायब हो गए हैं। गहनों का इस्तेमाल 2019 में बहन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved