
जबलपुर। कुंडम की ओर से एक स्कूटी पर गांजा लेकर शहर आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच किलों गांजा कीमती एक लाख रुपये का बरामद करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजे के संबंध में पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग एक स्कूटी में गांजा लेकर शहर की ओर आ रहे है। जिस पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए कुंडम रोड खुशीलाल ढाबा के सामने नाके बंदी कर स्कूटी सवार पुरुष व महिला को रोका। जिनके पास से बैग में रखा हुआ गांजा कुल पांच किलों बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम उमरिया खमरिया निवासी 55 वर्षीय भारत यादव व बघराजी निवासी 36 वर्षीय ममताबाई पटेल बताया। उक्त गांजे की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पुलिस ने गांजा व स्कूटी जप्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved