img-fluid

केजरीवाल, सिसोदिया समेत कई AAP नेताओं को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

May 19, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को अवमानना ​​का नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।


  • दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा पर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने AAP नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और अन्य से, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ उनके “अपमानजनक” सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू किए गए आपराधिक अवमानना ​​मामले में उनका पक्ष पूछा। जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच ने इन नेताओं को जस्टिस शर्मा द्वारा उनके खिलाफ शुरू किए गए स्वतः संज्ञान अवमानना ​​मामले में नोटिस जारी किया। इसके साथ ही उन्हें अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ़्ते का समय दिया। बेंच ने इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को तय की।

    Share:

  • धोखेबाज निकले श्री परिसर के कॉलोनाईजर

    Tue May 19 , 2026
    कॉलोनाइजरों के खिलाफ सड़क पर उतरे रहवासी, कहा…सिखाएंगे सबक जबलपुर। अमखेरा स्थित वार्ड क्रमांक 74 एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड अंतर्गत श्री परिसर फेस-2 के रहवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। कॉलोनाइजरों द्वारा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से नाराज रहवासियों ने सड़क पर उतरकर उग्र धरना प्रदर्शन और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved