img-fluid

MP की आष्टा मंडी में हुई सबसे अधिक आवक, टूटा कई सालों का रिकॉर्ड

April 26, 2023

सीहोर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले (Sehore District) की एक कृषि उपज मंडी ने साठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड आवक (record incoming) और आय को लेकर था। इस बीते वित्तीय वर्ष में 39 लाख क्विंटल से ज्यादा की आवक हुई है, वहीं 18 करोड़ से अधिक की आय मिली है। मंडी समिति आष्टा ने अपने स्थापना के वर्ष 1962 से आज दिनांक तक आवक एवं आय में रिकार्ड वृद्धि करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति की है।

जानकारी के मुताबिक सीहोर जिले में आने वाली आष्टा कृषि उपज मंडी ने ये कमाल किया है। मंडी समिति के भारसाधक अधिकारी एसडीएम आनंद सिंह राजावत, मंडी सचिव राजेश साकेत एवं व्यापारी संघ अध्यक्ष रूपेश राठौर ने किसानों को असुविधा न हो, इस पर भी विशेष ध्यान दिया। उसी का परिणाम है कि न केवल आष्टा विकासखंड अपितु आसपास के अन्य जिलों की तहसीलों से भी यहां पर उपज बिकने के लिए आती रही। बीते साल कृषि उपजों की आवक 39 लाख 26 हजार 880 क्विंटल दर्ज की गई है।


मंडी राजस्व की राशि भी पिछले वर्षों की अपेक्षा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक मंडी राजस्व राशि 18 करोड़ 13 लाख 19 हजार 732 रुपये प्राप्त की गई है। जो कि गत 60 वर्षों का एतिहासिक रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष 1 अप्रैल 22 से 24 अप्रैल 22 तक मंडी की कुल आवक 4 लाख 97 हजार 487 क्विंटल थी, जिसकी तुलना में इस वर्ष 1 अप्रैल 23 से दिनांक 24 अप्रैल 23 तक की स्थिति में कुल आवक 8 लाख 64 हजार 211 क्विंटल मंडी में दर्ज की गई है, जो कि निरंतर ओर बढ़ती जा रही है।

मंडी सचिव राजेश कुमार साकेत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मंडी समिति आष्टा में मंडी की स्थापना वर्ष 1962 से वित्तीय वर्ष 2022-23 तक कि स्थिति में वर्ष 2022-23 में सबसे अधिक मात्रा में कृषि उपजों की आवक 39 लाख 26 हजार 880 क्विंटल दर्ज की गई है। साथ ही मंडी राजस्व की राशि भी पिछले वर्षों की अपेक्षा में वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक मंडी राजस्व राशि 18 करोड़ 13लाख 19 हजार 732 रुपये प्राप्त की गई है। जो कि गत 60 वर्षों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

Share:

  • तुलसी के जवाब में दिग्गी ने कहा- कांग्रेस सरकार करेगी सिलावट की संपत्ति की जांच

    Wed Apr 26 , 2023
    इंदौर (Indore)। पिछले दिनों मंत्री तुलसी सिलावट (Minister Tulsi Silavat) द्वारा दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को कोरोना बताए जाने के मामले में दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। वे आज भोपाल से बदनावर (Bhopal to Badnawar) जाते समय कुछ देर के लिए इंदौर रुके थे। उन्होंने कहा कि तुलसी सिलावट से यह पता करना चाहिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved