img-fluid

हिमाचल प्रदेश : कुल्लू में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, चार लोगों की मौत; 18 की बची जान

April 05, 2026

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) जिले में नेशनल हाईवे-305 पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घीयागी से करीब दो किलोमीटर पीछे सोझा की ओर भ्रागे जान नामक स्थान पर पर्यटकों (Tourist) से भरी एक ट्रैवलर (Traveler) अनियंत्रित होकर गहरी खाई (नाले) में जा गिरी।

चार की मौत, दो लापता, 15 को बचाया गया
ताजा जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार सैलानियों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 15 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे
बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में कुल 22 पर्यटक सवार थे और वाहन जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी खाई में जा गिरी।

Share:

  • MP: ग्वालियर में दोपहर बाद जमकर गिरे ओले...सड़कों पर बिछी सफेद चादर... कारों के शीशे टूटे

    Sun Apr 5 , 2026
    ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में शनिवार का सूरज तीखे तेवर लेकर निकला था, लेकिन दोपहर होते-होते कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया. अचानक आए घने बादलों के बाद ऐसी भयानक ओलावृष्टि (Terrible Hailstorm) हुई कि शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर की सड़कें सफेद चादर (Roads Covered White sheets) से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved