img-fluid

यूनेस्को द्वारा भारतीय विश्व धरोहर का हिंदी विवरण गर्व की बात : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

January 11, 2022


नई दिल्ली। यूनेस्को (UNESCO) भारत स्थित विश्व धरोहर स्थलों (Indian World Heritage) के हिंदी विवरण (Hindi Details) को अपने वल्र्ड हेरिटेज सेंटर वेबसाइट (World Heritage Center Website) पर प्रकाशित करेगा (Will Publish) । विश्व हिंदी दिवस पर यूनेस्को द्वारा यह निर्णय लिया गया है। यूनेस्को के इस कदम से वैश्विक मंच पर भारतीय भाषाओं की लोकप्रियता और प्रोत्साहन मिलेगा।


यूनेस्को के इस निर्णय का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वागत किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस पर यूनेस्को द्वारा भारत के विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को अपने वल्र्ड हेरिटेज सेंटर वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्णय हर भारतीय और हिन्दी प्रेमी के लिए गर्व की बात है। यह वैश्विक मंच पर भारतीय भाषाओं की लोकप्रियता स्वागतयोग्य और प्रोत्साहित करने वाला है।

गौरतलब है कि विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज सेंटर के निदेशक ने सूचित किया है कि यूनेस्को का वल्र्ड हेरिटेज सेंटर भारत स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के हिंदी विवरण को वेबसाइट पर प्रकाशित करने के लिए सहमत हो गया है। पेरिस में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने 10 जनवरी, 2022 को विश्व हिंदी दिवस के आभासी उत्सव का आयोजन किया।

दरअसल शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि उभरते हुए नई विश्व व्यवस्था में भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक वैभव तब ही सुनिश्चित होगा, जब हम अपनी मूल भाषाओं-मातृभाषा को सर्वोपरि रखेंगे। मंत्रालय द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भाषागत बाधाओं को दूर करने व मातृभाषा में पढ़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

इसके तहत सुदूर प्रदेशों के छात्रों और शिक्षकों को भी हिंदी सिखाई जाएगी। मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम जैसे राज्यों केंद्रीय हिंदी संस्थान शुरू किया जा रहा है। यह संस्थान हिंदी के शिक्षकों और भाषा में सीखने और शोध करने के इच्छुक मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों लोगों के लिए काम करेगा। यह नई शिक्षा नीति के तहत की गई एक नई शुरूआत है।

गौरतलब है कि एनईपी की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक यह है कि एनईपी-2020 में प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया है। अब सरकार निर्धारित समय सीमा के भीतर इस लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Share:

  • Omicron और Corona के नए-नए वैरिएंट्स की होगी छुट्टी, वैज्ञानिकों ने ढूंढा ये 'सुरक्षा कवच'

    Tue Jan 11 , 2022
    नई दिल्ली: सेहत के लिहाज से ये समय काफी नाजुक दौर वाला है जहां एक तरफ ठंड की मार तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस के नए-नए वैरिएंट्स का कहर है. इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है लेकिन कोरोना के भी यही लक्षण होने की वजह से लोग तुरंत घबरा जा रहे हैं. हालांकि, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved