img-fluid

बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले हिंदू व्यापारी की हत्या, मारकर दुकान में कर गए बंद

February 10, 2026

नई दिल्ली: बांग्लादेश में आम चुनाव (General elections in Bangladesh) से दो दिन पहले, 9 फरवरी की रात को अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदू व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना बांग्लादेश के उसी मयमनसिंह जिले (Mymensingh district) में हुई. जहां एक और हिंदू शख्स दीपू चंद्र दास को पहले पीट-पीटकर मार डाला गया, फिर उसके शव को जला दिया गया था.

62 साल के सुशेन चंद्र सरकार चावल व्यापारी थे और दक्षिणकांडा गांव में रहते थे. वह बाजार के चौराहे पर ‘भाई भाई एंटरप्राइज’ नाम से दुकान चलाते थे. पुलिस के मुताबिक, मर्डर रात 11 बजे बाजार के चौराहे पर हुआ. अज्ञात हमलावरों ने सरकार पर धारदार हथियार से हमला किया, उन्हें दुकान के अंदर छोड़ दिया और शटर बंद कर दिया. मर्डर के बाद उन्होंने दुकान से लाखों रुपये भी लूट लिए.


  • पुलिस ने बताया कि व्यापारी के घरवाले जब उन्हें ढूंढ़ते हुए पहुंचे तो उन्हें वह दुकान के अंदर खून से लथपथ मिले. फिर उन्हें तुरंत मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. व्यापारी के घरवालों ने बताया कि हत्यारों ने उनकी हत्या के बाद दुकान से पैसे चुरा लिए. उनके परिवार का कहना है कि वह लंबे समय से चावल का व्यापार कर रहे थे, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

    Share:

  • MP की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव इस दिन ट्रांसफर करेंगे 33वीं किस्त

    Tue Feb 10 , 2026
    खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 33वीं किस्त (33rd Installment) का इंतज़ार कर रही महिलाओं को 14 फरवरी को सौगात मिलने वाली हैं। सीएम डॉ मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा करोड़ों रुपए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved