img-fluid

111 साल पुराना हिंदुजा ग्रुप फिर नंबर-1, ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में दबदबा कायम

May 16, 2026

नई दिल्ली। भारत (India) का वैश्विक कारोबार (Global Business) में प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और इसकी ताजा मिसाल है द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2026, जिसमें एक बार फिर भारतीय मूल की हिंदुजा फैमिली (Hinduja Family) ने ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार (Rich family) का खिताब अपने नाम किया है।

लगातार पांचवें साल टॉप पर हिंदुजा फैमिली
111 साल पुराने हिंदुजा ग्रुप ने लगातार पांचवें वर्ष भी यूके की रिच लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और बदलते बाजार हालात के बावजूद समूह ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थिर और मजबूत ग्रोथ बनाए रखी है। हालांकि इस साल परिवार की कुल संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में बड़ा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन मामूली बढ़त के साथ उन्होंने अपनी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी।

38 अरब पाउंड की संपत्ति
संजय और धीरज हिंदुजा एंड फैमिली इस समय ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवारों में पहले स्थान पर हैं। संजय हिंदुजा गल्फ ऑयल इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं, जबकि धीरज हिंदुजा ऑटोमोबाइल सेक्टर की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की जिम्मेदारी संभालते हैं।


  • परिवार के प्रमुख गोपी हिंदुजा का पिछले वर्ष 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
    रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुजा फैमिली की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 38 अरब पाउंड आंकी गई है, जिसके साथ यह परिवार ब्रिटेन के लगभग 350 सबसे धनी व्यक्तियों और परिवारों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है।

    38 देशों में फैला विशाल कारोबार
    हिंदुजा ग्रुप का कारोबार 38 देशों में फैला हुआ है। यह समूह डिजिटल टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, एनर्जी, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग और हेल्थकेयर जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय है। हाल के वर्षों में समूह ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया है और वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर निवेश किया है।

    सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय
    व्यवसाय के साथ-साथ हिंदुजा फैमिली अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रही है। हिंदुजा फाउंडेशन के माध्यम से परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कई कार्यक्रम चला रहा है।

    रिच लिस्ट में अन्य बड़े नाम
    द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2026 में डेविड और साइमन रूबेन एंड फैमिली, सर लियोनार्ड ब्लावटनिक, इदान ओफर और वेस्टन फैमिली जैसे प्रमुख कारोबारी घराने भी शामिल हैं, जिनकी संपत्ति अरबों पाउंड में आंकी गई है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved