खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

हॉकीः चडीगढ़, झारखण्ड, बंगाल तथा पुडुचेरी ने जीते अपने प्रारंभिक मुकाबले

– 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

भोपाल। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने बुधवार को हॉकी इंडिया (Hockey India) तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 (12th Hockey India National Senior Men’s Hockey Championship-2022) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम लिंक रोड़ नं.-1 पर किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में हॉकी चंडीगढ़ ने हॉकी जम्मू एंड कश्मीर को 6-2 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में हॉकी झारखण्ड ने दादर एंड नागर हवेली एंड दमन एंड दीव को 7-2 से परास्त किया। तीसरे मुकाबले में हॉकी बंगाल ने हॉकी गुजरात को 10-0 से तथा चौथे मुकाबले में पुडुचेरी हॉकी ने अरूणाचल हॉकी को 11-0 से एकतरफा परास्त किया।


पहला मुकाबला-हॉकी चंडीगढ़ विरूद्ध हॉकी जम्मू एंड कश्मीर
बुधवार को खेले गए मुकाबले में पहले क्वार्टर के 5वें मिनट में चंड़ीगढ के खिलाड़ी अंगद बीर सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 14वें मिनट में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाड़ी गगनदीप सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी अमनदीप ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलायी। इसी क्वार्टर के 22वें मिनट में हॉकी जम्मू एंड कश्मीर के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

24वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी मोहित ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम को 3-2 से बढ़त दिलायी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 33वें मिनट में चंडीगढ के खिलाड़ी अमनदीप ने तथा 34वें एवं 42वें मिनट में विशालजीत सिंह ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 6-2 से बढ़त दिलायी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 47वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी अमनदीप ने फील्ड गोल कर टीम का स्कोर 7-2 कर दिया। इसी क्वार्टर के 55वें और 58वें मिनट में चंडीगढ़ के खिलाड़ी कवंलजीत सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर तथा फील्ड गोल कर अपनी टीम को 9-2 की अजेय बढ़त दिलायी।

हॉकी झारखण्ड विरूद्ध दादर एंड नागर हवेली एंड दमन एंड दीव हॉकी
दूसरे मुकाबले में पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी नोयल टोप्नो ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-0 कर दिया। इसी क्वार्टर के 9वें मिनट में दादर एंड नागर हवेली के खिलाड़ी विजेन्द्र सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच के दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी नोयल टोप्नो ने पेनॉल्टी कार्नर से अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-1 पर ला दिया। इसी क्वार्टर के 23वें और 26वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी डेनिस केरकेट्टा ने फील्ड तथा नोयल टोप्नो ने पेनॉल्टी कार्नर से एक-एक गोल कर अपनी टीम को 4-1 से बढ़त दिलायी।

मैच के तीसरे क्वार्टर के 42वें मिनट में दादर एंव नागर हवेली के खिलाड़ी नबीन कुजुर ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 4-2 कर दिया। इसी क्वार्टर के 44वें मिनट में झारखण्ड के खिलाड़ी बिरसा ओरिया फील्ड गोल कर टीम का स्कोर 5-2 कर दिया। मैच के 46वें मिनट में झारखण्ड के कप्तान अनुरूद्ध भंगारा तथा 56वें मिनट में सुमित बरवा ने पेनॉल्टी कार्नर से एक-एक गोल कर अपनी टीम को 7-2 से विजय दिलायी।

हॉकी बंगाल विरूद्ध हॉकी गुजरात
तीसरे मुकाबले में पहले क्वार्टर के 15वें मिनट में हॉकी बंगाल के खिलाड़ी कुंजन टोप्नो ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर 1-0 की बढ़त दिलायी। मैच के 10वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ी नीतिश न्यूपाने ने एक तथा 14वें और 16वें मिनट में सौरभ कुमार सिंह ने दो फील्ड गोल कर अपनी टीम को 4-0 से बढ़त दिलायी। मैच के 22वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ी अलसिम लकरा ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। मैच के 24वें, 25वें, 52वें, 54वें और 60वें मिनट में बंगाल के खिलाड़ियों ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को एकतरफा 10-0 से विजय दिलायी।

पुडुचेरी हॉकी विरूद्ध हॉकी अरूणाचल
बुधवार को खेले गए चौथे मुकाबले में पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में पुडुचेरी के खिलाड़ी ए. तमिलारासन ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के तीसरे क्वार्टर के 37वें, 38वें 39वें 44वें, मिनट में पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 5-0 कर दिया। मैच के 45वें मिनट में पुडुचेरी के खिलाड़ी विनोदन ने पेनॉल्टी स्ट्रोक से गोल कर अपनी टीम को 6-0 से आगे कर दिया।

मैच के चौथे और आखरी क्वार्टर के 48वें, 49वें, 56वें मिनट में पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 9-0 कर दिया। मैच के 57वें मिनट में विनोदन ने पेनॉल्टी कार्नर को गोल में बदलकर टीम का स्कोर 10-0 कर दिया। मैच के अंतिम 60वें मिनट में पुडुचेरी के खिलाड़ी आर. रंजीथने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 11-0 कर दिया। इस प्रकार पुडुचेरी ने अरूणाचल हॉकी को एकतरफा मुकाबले में परास्त किया।

प्रतियोगिता में गुरुवार, 07 अप्रैल को पहला मुकाबला प्रातः 8000 बजे हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु विरूद्ध हॉकी मध्य प्रदेश, दूसरा मुकाबला प्रातः 9045 बजे हॉकी हरियाणा विरूद्ध आसाम हॉकी और तीसरा मुकाबला प्रातः 11.30 बजे हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा विरूद्ध गोन्स हॉकी खेला जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

IPL: कमिंस के धमाके से KKR ने दर्ज की तीसरी जीत, MI ने लगाई हार की हैट्रिक

Thu Apr 7 , 2022
मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के 14वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) (Kolkata Knight Riders (KKR)) ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) (Mumbai Indians (MI)) को 5 विकेट से हरा दिया है। केकेआर की इस जीत के हीरो पैट कमिंस (Pat Cummins) रहे, जिन्होंने मात्र 15 गेंदों पर 56 […]