
इंदौर। इंदौर सेंट्रल जेल में आज होली का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के जेल महानिदेशक वरुण कपूर और उनकी पत्नीसौम्या कपूर भी मौजूद रही। यहां कैदियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि कैदियों ने जमकर होली भी खेली गई। अधिकारी भी खुद को नहीं रोक पाए। आदिवासी नृत्य पर जमकर थिरके। जेल महानिदेशक कपूर ने इस दौरान रंग बरसे भिगे चुनरी वाले रंग बरसे प्रस्तुत किया। इस गीत पर कैदी जमकर नाचे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved