img-fluid

होलीका दहन के पहले पूजन 95 स्थानों पर होलिका दहन हुआ

March 09, 2023

  • जमकर बरस रहा रंग बच्चों से लेकर बड़ों में होलीका पर्व का उत्साह

आष्टा। शहर सहित ग्रामीण अंचलों में होलिका दहन की पूर्व संध्या पर महिलाएं सज धज कर होलिका दहन स्थल पर पहुंची और पूजन कर घर में सुख शांति अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की देर रात तक होलिका दहन स्थल पर पूजा अर्चना चलती रही होलिका दहन स्थल रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे थे सुबह 4:00 बजे से होलिका दहन किया गया। बता दें कि इस वर्ष पूरे देश में 2 दिन होली का पर्व मनाया गया जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कल ही होलिका दहन हो गया था तो वही शहरी क्षेत्रों में आज आष्टा शहर में भी आज सुबह 4:00 बजे के लगभग 95 स्थानों पर होलिका दहन किया गया उसके बाद सुबह 8 बजे से हिंदू उत्सव समिति के तत्वधान में शहर में धुलेंडी पर यह गैर गमी वाले परिवार के घर घर घर पहुंची। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ने बताया कि इस बार करीब 195 गमी वाले घरों पर गेर पहुंची है। पूरा शहर उत्साह उमंग और भाई चारे के साथ होली का पर्व मना रहा है। युवाओं की टोली रंग में सरोवर नजर आ रही है। मेरी ओर से सहित सहित समस्त देशवासियों को होली पर्व की बधाई।


कल ग्रामीण क्षेत्र में होलिका दहन हुआ था
आष्टा ब्लॉक के कई गांव में जहां कल रात्रि में होलिका दहन हुआ था और कल ही दुलेंडी पर्व मना लिया था गांव में गैर भी निकली थी लेकिन शहर में होलिका दहन आज देर रात्रि और सुबह में हुआ।

इन क्षेत्रों में आज जमकर बरस रहा रंग
शहर के हृदय स्थल बड़ा बाजार, बुधवारा ,सब्जी मंडी ,परदेसी पुरा, नजरगंज ,अलीपुर ,बजरंग कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, सुभाष नगर, शांति नगर सहित सारे शहर में सुबह से ही बच्चों में होली का उत्साह देखा जा रहा है सुबह से ही बच्चे रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं अधिकांश बच्चे इस बार सूखे रंग गुलाल से होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर शहर हो या गांव आज चारों और रंग बरस रहा है यह जरूर है कि इस बार गीले रंग की बजाय अधिकांश स्थानों पर सूखे रंग और गुलाल से होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Share:

  • कुबेरेश्वरधाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन

    Thu Mar 9 , 2023
    सीहोर। मंगलवार को जिला मु यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर धाम पर भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में होलिका दहन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने होलिका दहन से पहले पूजा और परिक्रमा की। होलिका जलाने से पहले उसमें धागा बांधकर परिक्रमा की गई। होली दहन से पहले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved