img-fluid

उज्जैन में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत, अचानक तबीयत बिगड़ी

March 30, 2026

उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान (Home Guard Personnel) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने सीपीआर दी, लेकिन इसके बाद भी उनकी जान नहीं बच सकी और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना से पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर है।

उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक हरीलाल मालवीय (56) का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और श्वसन तंत्र फेल हो गया। स्थिति गंभीर होते देख थाना स्टाफ ने तत्काल उन्हें CPR देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।


  • इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर है। वहीं परिजन भी सदमे में है, मृतक जवान के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share:

  • MP में स्कूल खुलते ही सक्रिय हुआ फर्जी किताबों का नेटवर्क, चार गुना ज्यादा कीमत पर बेच रहे

    Mon Mar 30 , 2026
    भोपाल। भोपाल (Bhopal) में नए शैक्षणिक सत्र (New Academic Session) की शुरुआत के साथ ही नकली किताबों के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। एमपी नगर इलाके की एक प्रमुख पुस्तक दुकान पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कथित तौर पर नकली एनसीईआरटी किताबें जब्त की हैं, जिन्हें असली बताकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved