बड़ी खबर

गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल जाकर जाना हिंसा में घायल पुलिसवालों का हाल

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में घायल पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिस कर्मियों से मिले।

गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद अब दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को 22 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें राकेश टिकैत, दर्शनपाल समेत बड़े किसान नेता भी नामजद हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर को 12 बजे दिल्ली पुलिस के घायल जवानों से मुलाकात करेंगे। अमित शाह सिविल लाइंस में मौजूद ट्रॉमा सेंटर जाएंगे, जहां वो घायल जवानों से मिलेंगे। ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Share:

Next Post

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ 7 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 123 लोगों की मौत

Thu Jan 28 , 2021
नई दिल्ली । देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ सात लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 666 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,01,193 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 123 लोगों की मौत हो […]