
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसान संगठनों द्वारा चक्का जाम के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर के इलाकों में अस्थायी तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के सिंघु, गाजीपुर औऱ टिकरी बॉर्डर के इलाके में इंटरनेट सेवाएं छह फरवरी की मध्य रात्रि तक अस्थायी तौर पर निलंबित रहेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved