भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सैनिक कल्याण के लिए दान देने वाले राज्यपाल सम्मान से सम्मानित

  • राज्यपाल ने कहा… झंडा दिवस पर दान राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि झंडा दिवस पर दान, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। कभी संपन्न और समृद्ध लोग राष्ट्र की रक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों, उनके परिजनों के सहयोग के लिए आगे आएं। अमृत काल में भारत माता के लाड़ले बहादुर बेटों और बेटियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता झंडा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक राशि का दान देकर प्रदर्शित करें। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, जनरल ऑफिसर कमांड हेडक्वार्टर मध्य भारत एरिया जबलपुर लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. दास, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



राज्यपाल पटेल राजभवन में समामेलित विशेष निधि राज्य प्रबंधन समिति की 22वीं वार्षिक बैठक के बाद समिति के पदाधिकारियों, सैनिक कल्याण के अधिकारियों और दानदाताओं को संबोधित कर रहे थे। समामेलित विशेष निधि में 1 लाख रुपए से अधिक राशि का दान देने वाले 14 व्यक्तिगत और संस्थागत दान दाताओं एवं 3 संभागों के आयुक्त और 36 जिलों के कलेक्टरों को राज्यपाल के सम्मान से सम्मानित किया गया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि गत वर्ष जन-सहयोग से 3 करोड़ 24 लाख 64 हज़ार से अधिक राशि का संग्रहण उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने वेब पोर्टल द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से राशि प्राप्त किए जाने के मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रयासों की सराहना की। आशा व्यक्त की कि क्यूआर कोड से राशि ट्रांसफर होने की सुविधा बड़ी संख्या में दानदाताओं को निधि में दान देने में सक्षम बनाएगी। छोटी से छोटी राशि के भी दान सुगमता से दिए जा सकेंगे। समाज के सभी समर्थ, समृद्ध व्यक्तियों को पूर्व सैनिकों और परिजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ और सहयोगात्मक तरीके से जमीनी स्तर पर भी प्रयास करने चाहिए। इसके लिये राशि संग्रहण के कार्यक्रम आदि भी किए जा सकते हैं।

Share:

Next Post

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा प्रियंका गांधी के ग्वालियर आने से कुछ नहीं होगा

Tue Jul 18 , 2023
इस बार चंबल-अंचल में होगा अप्रत्याशित परिवर्तन भोपाल। ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रिंयका गांधी के ग्वालियर दौरे को भाजपा में कील ठोंकना बताने वाली कांग्रेस के बयान पर कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं वो नई नहीं है। ये पहले भी कांग्रेस में कार्यकर्ता थी, जब हम कांग्रेस को खत्म […]