
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने थाने में घुसकर एक हेड कांस्टेबल को गोली मार दी। आनन-फानन में हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं करीब 12 दिन बाद हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा मृतक हेड कांस्टेबल के अंतिम संस्कार सतना में किया गया है। उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
दरअसल, सतना में हेड कांस्टेबल की थाने में घुसकर गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि गोली मारने की घटना 28 अप्रैल की आधी रात को हुई। यहां जिले के जैतवारा थाना परिसर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग की गई। गोली उनके कंधे के पास लगी थी। गोली लगने के बाद घायल हेड कांस्टेबल प्रिंस गर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अच्छु शर्मा को पुलिस ने पिछले सप्ताह ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved