img-fluid

इंदौर में भीषण सड़क हादसा: दुल्हन लेकर लौट रहे बाराती की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, 4 युवकों की मौत

April 06, 2026

इंदौर. इंदौर (Indore) में रविवार देर रात एक खुशहाल बारात (procession) अचानक मातम में बदल गई। दुल्हन (Bride) को लेकर लौट रहे बारातियों से भरे टेम्पो (तूफान) को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (truck) ने जोरदार टक्कर मार दी। यह भीषण हादसा देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ, जहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी का मंजर खड़ा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की जान चली गई, जबकि 5 से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह
मृतकों के परिजनों का आरोप है कि ट्रक भूसे से भरा हुआ था और चालक बेपरवाह अंदाज में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने ओवरटेक करते वक्त अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रहा टेम्पो संभल नहीं पाया और सीधा ट्रक में जा घुसा। पुलिस के अनुसार टेम्पो में कुल 11 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से लौट रहे थे। अचानक ब्रेक लगने और पीछे से आ रही तेज रफ्तार के कारण यह भयावह टक्कर हुई।


  • मौके पर बिछ गई लाशें, अस्पताल में टूटी सांसें
    हादसे के तुरंत बाद तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मृतकों की उम्र महज 17 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है — यानी जिंदगी की शुरुआत में ही मौत ने उन्हें निगल लिया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    गुस्साए परिजनों का हंगामा, सड़क पर जाम
    हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और जिम्मेदार वाहन को आग के हवाले करने की कोशिश की। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और माहौल पूरी तरह से बेकाबू होने लगा।

    पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू
    सूचना मिलते ही खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया गया और यातायात बहाल किया गया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी और पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मौत के आंकड़े पर उलझन
    जहां परिजन चार लोगों की मौत का दावा कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने फिलहाल तीन मौतों की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान फरहान, आरिश, अरबाज और इरफान के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक ही परिवार और आसपास के रहने वाले थे और आष्टा से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

    Share:

  • ईरान-इजरायल-US युद्ध के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 31 मई तक तेल अवीव की सभी फ्लाइटें रद्द

    Mon Apr 6 , 2026
    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) के बीच एयर इंडिया (Air India) ने बड़ा फैसला लेते हुए इजरायल (Israel) के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द (Cancelled) कर दिया है, एयर इंडिया ने 31 मई तक के लिए इजरायल के लिए सभी विमानों को कैंसिल कर दिया है. विमान कंपनी के इस फैसले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved