img-fluid

सऊदी अरब में हूतियों का बड़ा हमला, मिलिट्री बेस को मिसाइल-ड्रोन से बनाया निशाना

September 13, 2026

नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट (Middle East) में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यमन के हूतियों (Houthis) ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) के शरूराह में ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला करने का दावा किया है। हूती संगठन के मुताबिक, हमले में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया। दूसरी ओर, सऊदी अरब की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने भी यमन की ओर से दागे गए प्रोजेक्टाइल से नुकसान की पुष्टि की है।

हूती सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि हमले का लक्ष्य सैन्य अड्डे का हथियार डिपो और कमांड-एंड-कंट्रोल रूम था। उनके मुताबिक, हमले में बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

याहिया सारी ने दावा किया कि सभी मिसाइल और ड्रोन अपने निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचे। उन्होंने इसे यमन के खिलाफ सऊदी अरब की कथित लगातार सैन्य कार्रवाई का जवाब बताया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर हमले जारी रहे तो आने वाले दिनों में सऊदी अरब के अंदरूनी इलाकों में और बड़े हमले किए जा सकते हैं।

जीजान में प्रोजेक्टाइल गिरने से दो घायल
दूसरी ओर, सऊदी सिविल डिफेंस ने हूती हमले से हुए नुकसान की जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, यमन की तरफ से दागा गया एक प्रोजेक्टाइल जीजान में गिरा, जिससे दो लोग घायल हो गए।


  • प्रोजेक्टाइल के गिरने से इलाके की एक मस्जिद, कई रिहायशी इमारतों और कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सैन्य ठिकाने पर हुए कथित हमले में नुकसान की हूती दावे के मुताबिक तस्वीर की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

    लाल सागर में भी बढ़ा तनाव
    इससे पहले लाल सागर के प्रवेश द्वार बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में स्थित मयून द्वीप (पेरिम) और मोखा इलाके को लेकर भी तनाव सामने आया था। हूतियों की गतिविधियों के कारण यह क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है।

    मोखा बंदरगाह शहर पर कब्जे के जवाब में सऊदी अरब की ओर से मोखा एयरपोर्ट पर हमले किए जाने का दावा भी किया गया था। हूतियों ने कहा था कि लाल सागर के इस रणनीतिक क्षेत्र पर नियंत्रण बनाकर वे ईरान के साथ मिलकर अमेरिका पर वैश्विक ऊर्जा कीमतों को बढ़ाने का दबाव बनाना चाहते हैं।

    लाल सागर दुनिया के प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है। यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव बढ़ने से तेल और गैस की आपूर्ति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर भी असर पड़ सकता है।

    Share:

  • जर्मनी की महिला फेसबुक फ्रेंड के चक्कर में बेटी के साथ पहुंची भोपाल, अब हो रही परेशान

    Sun Sep 13 , 2026
    भोपाल। सोशल मीडिया (Social Media) की आभासी दुनिया में बनी दोस्ती किस तरह सीमाओं को लांघकर दूरियों को तय कर सकती है, इसका एक अनोखा मामला राजधानी भोपाल (Bhopal) में सामने आया है. जर्मनी की रहने वाली एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पहुंची. इस यात्रा के पीछे करीब 10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved