img-fluid

अमेरिकी सेना से भिड़ते नजर आ रहे हूती विद्रोही, US टैंकर पर दागीं 2 एंटी-बैलिस्टिक मिसाइलें

January 19, 2024

वाशिंगटन (Washington) । ईरान (iran) के समर्थन वाले हूती विद्रोही अब अमेरिकी सेना (us Army) से भिड़ते नजर आ रहे हैं। हूतियों ने गुरुवार रात अमेरिकी स्वामित्व वाले टैंकर जहाज पर 2 एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ये जहाज के पास पानी में गिरीं, जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। US सेंट्रल कमांड की ओर से पोस्ट में कहा गया, ‘बीते तीन दिनों में कॉर्मिशियल शिपिंग जहाज पर हूती आतंकवादियों का यह तीसरा हमला है। ताजा अटैक 18 जनवरी को रात 9 बजे के करीब हुआ। हूतियों ने M/V केम रेंजर टैंकर जहाज पर 2 एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह अमेरिकी मालिकाना वाली जहाज है जो ग्रीक की ओर से ऑपरेट की जाती है। इन मिसाइलों का असर शिप के पास पानी में देखा गया। जहाज को इससे कोई नुकसान नहीं पहंचा है। शिप अभी अपने रास्ते में है।’


इससे पहले अमेरिकी सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाली जगहों पर बुधवार को मिसाइलें बरसाईं। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के मध्य में हुती विद्रोहियों पर अमेरिकी सेना की ओर से किया गया यह चौथा हमला रहा। इन हमलों से पहले अमेरिका की ओर से आधिकारिक तौर पर बड़ी घोषणा की गई थी, जिसमें बताया कि यूएस ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादियों के रूप में दोबारा नामित किया है। बीते शुक्रवार को भी अमेरिकी और ब्रिटेन के युद्धपोतों व युद्धक विमानों ने यमन में 60 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया था, जिन्हें हूती विद्रोहियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता रहा है।

हूती विद्रोहियों को हथियार देने पर ईरान को चेतावनी
हूती विद्रोही प्रतिबंधों और सैन्य हमलों के बावजूद वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी यमन से हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले एक स्थान से ड्रोन हमला किया गया था। यह ड्रोन अदन की खाड़ी में अमेरिकी स्वामित्व वाले एक पोत पर गिरी थी। अमेरिका ने हूती विद्रोहियों को हथियार मुहैया कराने पर ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा कि अमेरिका हमलों को रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। विद्रोहियों का कहना है कि उन्होंने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद गाजा में इजरायल के सैन्य अभियानों के जवाब में जहाजों को निशाना बनाया है।

Share:

  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद 'गांव चलो अभियान' लॉन्च करेगी BJP, देश भर में पीएम मोदी की 140 रैलियां

    Fri Jan 19 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ‘गांव चलो अभियान’ लॉन्च करने की तैयारी में है। 4 से 11 फरवरी के बीच यह कैंपेन (campaign) चलेगा जिसका फोकस गांव पर रहने वाला है। इस दौरान भाजपा का कम से कम एक कार्यकर्ता देश के 7 लाख गावों में से प्रत्येक में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved