मनोरंजन

कैसे मनाया अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने अपना जन्मदिन, देखिए वीडियो

अभिनेत्री एवं पूर्व मिस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर फैंस उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं संगीता बिजलानी इस खास दिन को अपने पिता के साथ सेलिब्रेट कर रही है। संगीता ने सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है, जो वायरल हो रहा है।

संगीता इस वीडियो में अपने पिता के साथ जन्मदिन का जश्न मनाती दिखाई दे रही है। वीडियो में वह केक काटती नजर आ रही है। इस वीडियो को फैंस के साथ साझा करते हुए संगीता ने लिखा-‘और मेरे प्यारे से पापा के साथ मेरी जन्मदिन की तैयारियां शुरू हो चुकी है और वो मेरे लिए गाना भी गा रहे हैं। बहुत कीमती क्षण।’
संगीता के इस वीडियो पर फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। वहीं लूलिया वंतूर ने भी संगीता के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। लूलिया ने लिखा-‘जन्मदिन की ढेरों बधाइयां।’ संगीता के इस वीडियो पर लूलिया का कमेंट हर किसी का ध्यान खींच रहा है। दरअसल एक समय ऐसा था जब संगीता का नाम अभिनेता सलमान खान से जोड़ा जाता था, लेकिन यह रिश्ता अपनी मंजिल न पा सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए। वहीं इन दिनों सलमान खान के साथ लूलिया का नाम जोड़ा जा रहा है जिस कारण संगीता के इस पोस्ट पर लूलिया का कमेंट चर्चा में है।
9 जुलाई, 1960 को मुंबई में जन्मी संगीता बिजलानी ने 16 साल की उम्र में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1980 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था। संगीता ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘कातिल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में हथियार, त्रिदेव, हातिम ताई, जुर्म, पाप की कीमत, योद्धा, खून का कर्ज आदि शामिल हैं।
संगीता बिजलानी ने 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी, लेकिन 2010 में उनका तलाक हो गया था। संगीता बिजलानी आज 60 साल की हो गई हैं, लेकिन इस उम्र में भी वह बिल्कुल फिट है और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। संगीता काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं।
Share:

Next Post

फिल्म 'यारा' का टीजर जारी, 30 जुलाई को जी5 पर होगा प्रीमियर

Fri Jul 10 , 2020
बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत् जामवाल की आगामी फिल्म ‘यारा’ रिलीज के लिए तैयार हैं और यह फिल्म जल्द ही डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर 30 जुलाई को जी5 पर होगा। इस फिल्म में विद्युत् जामवाल के साथ अमित साध, श्रुति हसन, विजय वर्मा और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं […]