img-fluid

अंतरिक्ष में इतिहास रच चुकी सुनीता विलियम्स को अब इतनी मिलेगी पेंशन?

January 23, 2026

वाशिंगटन। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स NASA में (Sunita Williams) अपने बेमिसाल करियर के बाद रिटायर हो गई हैं। उन्होंने बुधवार को अपनी रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा है कि नासा में उनके 27 साल का सफर शानदार रहा। वहीं नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने सुनीता विलियम्स की सेवानिवृत्ति पर उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए उनके योगदान के लिए उन्हें सराहा। नासा ने बताया है कि सुनीता की सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुई है। इसके बाद अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सुनीता विलियम्स को रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी?



  • एक रिपोर्ट के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद सुनीता विलियम्स को सीधे NASA से पेंशन नहीं मिलेगी। इसके बजाय, वह अमेरिकी सरकार के अंतर्गत फेडरल एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम (FERS) के तहत पेंशन के लिए योग्य होंगी। सुनीता विलियम्स के पेंशन की गिनती उनकी 27 साल की सेवा और तीन सालों की औसत सैलरी के आधार पर की जाएगी।
    कितनी पेंशन?

    जानकारी के मुताबिक सुनीता विलियम्स को हर साल की सेवा के लिए अपनी हाई-3 औसत सैलरी का लगभग 1 फीसदी रकम मिलेगा। उनके GS-15 पे ग्रेड और लगभग 1.20-1.30 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी को देखते हुए यह एक बड़ी रकम हो सकती है। हालांकि पेंशन को लेकर कोई सटीक रकम सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है, लेकिन उन्हें सालाना लगभग 43,200 डॉलर यानी लगभग 36 लाख रुपये की सरकारी पेंशन मिल सकती है। फेडरल पेंशन के अलावा, सुनीता विलियम्स को अमेरिकी सोशल सिक्योरिटी स्कीम से भी फायदे मिलेंगे। इसके तहत उन्हें अलग से मासिक भुगतान मिलेगा। वहीं अन्य फायदों की बात करें तो उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और बचत की रकम भी मिलेगी।
    अंतरिक्ष में रच चुकी हैं इतिहास

    सुनीता विलियम्स अपने रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धियों और नेतृत्व भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने आधुनिक स्पेस एक्सप्लोरेशन को नया आकार देने में मुख्य भूमिका निभायी है। विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS ) के तीन मिशनों में भाग लिया। अपने करियर के दौरान सुश्री विलयम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए और वह यहां सबसे अधिक समय बिताने के मामले में विश्व में दूसरे नंबर की नासा अंतरिक्षयात्री हैं।

    इसके अलावा सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों में सबसे लंबी एकल अंतरिक्ष उड़ान के मामले में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 स्पेसवॉक भी किए हैं जिनका कुल समय 62 घंटे छह मिनट था, जो किसी महिला द्वारा सबसे अधिक है और इतिहास में कुल समय के मामले में चौथा सबसे अधिक है। वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी बनी थीं।

    Share:

  • ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' में रूस-चीन समेत कई देश नहीं हुए शामिल... भारत ने भी दिया US को झटका

    Fri Jan 23 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने स्विट्जरलैंड के दावोस (Davos, Switzerland) में बृहस्पतिवार को अपने ‘शांति बोर्ड’ (Peace Board) का औपचारिक रूप से अनावरण किया। ट्रंप द्वारा गाजा को लेकर बनाए गए इस ‘बोर्ड ऑफ पीस’ (शांति बोर्ड) पर वैश्विक प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। जहां कई देशों ने इस पहल में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved