img-fluid

लड़ाई में हाथी पर कैसे भारी पड़ा घोड़ा, दुम दबाकर भागते दिखे गजराज

June 03, 2025

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam mp) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सफेद घोड़ा हाथी (white horse-elephant) पर हमला करता नजर आ रहा है। आलम यह कि घोड़े के हमले से हाथी भागता नजर आ रहा है। घटना रतलाम के पलसोड़ा फाटक के पास की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तलाम के पलसोड़ा फाटक के पास एक हाथी सड़क से कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी वजह से वह बेकाबू हो गया। वह आसपास उत्पात मचाने लगा। इससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।



बेकाबू हाथी के उत्पात का कुछ लोग वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान वहां एक सफेद घोड़ा आ पहुंचा। हाथी को देखते ही घोड़ा भड़क गया। वह तेजी से हाथी की ओर दौड़ा और हाथी को काटने लगा। घोड़े की फुर्ती के आगे हाथी बेबस नजर आया।

लोगों का कहना है कि यह घोड़ा पास में किसी शख्स का बताया जा रहा है। घोड़ा दौड़-दौड़ कर हाथी को काट रहा था। इस बीच सड़क पर हाथी ने कई बार पैर पटके। आखिरकार हाथी ने सरेंडर करना उचित समझा। घोड़े के हमले में भारी-भरकम हाथी भागता नजर आया।

घोड़े के हमले से हाथी पर बैठा महावत भी घबरा गया। वह हाथी पर बैठकर घोड़े को दूर हांकता दिखा। वीडियो फुटेज में हाथी डर कर भागता नजर आ रहा है। वीडियो फुटेज में कुछ साधू भी नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर घोड़े की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। राहत की बात यह कि हाथी और घोड़े की इस लड़ाई में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ लोग दोनों जानवरों को हटाने के दौरान घायल हो गए।

Share:

  • धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 लोग सस्पेंड

    Tue Jun 3 , 2025
    देहरादून। हरिद्वार (Haridwar) जमीन घोटाले (Land Scam) में धामी सरकार (Dhami Government ) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में दो आईएस (IAS) और एक पीसीएस अफसर (PCS Officer) समेत कुल 12 लोगों को सस्पेंड (Suspended) कर दिया गया है। मामले में डीएम, एसडीएम और पूर्व नगर आयुक्त पर भी गाज गिरी। अब विजिलेन्स जमीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved