
संतनगर। उपनगर साधु वासवानी स्कूल में दीपावली कैसे मनाएं सेमीनार का आयोजन किया गया। शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार रोशनी का त्यौहार है। इस त्यौहार को हंसी-खुशी के साथ व मिल-जुलकर मनाना चाहिए साथ ही बिजली की खपत नहीं करनी चाहिए क्योंकि यही बिजली खेती करने के काम आती है एवं पटाखे नहीं जलाने चाहिए क्योंकि पटाखों से पर्यावरण प्रदूषित होता है एवं कई प्रकार की बीमारियां होती है इसलिए आइये आज यह संकल्प लें कि हम सब मिलकर इकोफ्रेंडली दीपावली मनाएंगे। विद्यालय के प्राचार्य आनंद वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली तो हम हर साल मनाते हैं लेकिन इस बार हम उन जवानों को न भूले जो बार्डर पर बैठे रहते हैं साथ ही दान की प्रथा को भी इस बार न भूले। कार्यक्रम में पीआरओ दीपा आहुजा, सुनीता झूरानी, सीमा छतवानी, लीना मोटवानी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक षिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। मंच संचालन भावना कलवानी द्वारा किया गया एवं आभार उप प्राचार्या स्वाति कलवानी द्वारा व्यक्त किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved