
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पूर्व भाजपा (BJP) और एनडीए (NDA) को हराने के लिए विपक्ष पूरी तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में विपक्षी गठबंधन (opposition alliance) को नया नाम I.N.D.I.A दिया गया। हालांकि इस गठबंधन का लोगो कैसा होगा इस बाबत कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शिवसेना (Shivsena) के सूत्र के मुताबिक इस लोगो में तिरंगा के सभी रंग होंगे। इस लोगो में केसरिया, सफेद, नीला और हरा रंग होंगे। साथ ही लोगो इटैलिक फॉन्ट में होगा। इसी के तहत अबतक कुल 9 लोगो बनाए जा चुके हैं।
इन 9 में से एक एक लोगो को ही ज्यादातर दलों ने पसंद किया है। अंतिम लोगो को गठबंधन के सभी प्रमुख दलों को दिखाया जाएगा। लोगो पर अंतिम मुहर मुंबई बैठक में लगाई जाएगी और 31 अगस्त को इस लोगो का अनावरण किया जाएगा। मुंबई की बैठक में जो 11 सदस्यों की कमेटी बनेगी उसमें शिवसेना, समाजवादी पार्टी, एनसीपी (शरद पवार), तृणमूल कांग्रेस, लेफ्ट, डीएमके सहित प्रमुख दलों के एक-एक प्रतिनिध होंगे।
जानकारी के मुताबिक गठबंधन का मेनिफेस्टो नहीं होगा। गठबंधन द्वारा ज्वाइंट एजेंडा जारी किया जाएगा। शिवसेना यूबीटी सूत्र के मुताबिक मुंबई बैठक में इंडिया गठबंधन का 6 प्वाइंट एजेंडा साझा किया जाएगा। बता दें कि विपक्षी दलों की अगली बैठक महाराष्ट्र में होने वाली है। इस बाबत अरविंद केजरीवाल और लालू यादव ने बीते दिनों बयान जारी किया था। लालू यादव ने कहा था कि इस मीटिंग के बाद विपक्ष का एजेंडा तय किया जाएगा। वहीं केजरीवाल ने कहा था कि वे इस बैठक में शामिल होंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved