देश

चंद्रमा पर लैंडिंग के वक्त हुआ 4 बच्चों का जन्म, अब चंद्रयान पर रखा जाएगा सभी का नाम

ओडिशा: चंद्रयान (chandrayaan) के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद पूरे देश (Country) में जश्न का माहौल है। भारत और दुनिया के तमाम लोग इसरो (ISRO) को इस मौके पर बधाई संदेश दे रहे हैं। ऐसे में ओडिशा (Odisha) से भी एक दिल खुश कर देने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक अस्पताल (Hospital) में जन्में बच्चों (children born) का नाम चंद्रयान रखने की बात कही जा रही है।

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के अस्पताल में जन्मे कई बच्चों के परिजन उनका नाम चंद्रयान रखने की बात कह रहे हैं। 23 अगस्त की शाम को अस्पताल में 4 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें से 3 लड़के और 1 लड़की थी। अब चंद्रयान की सफलता से खुश होकर बच्चों की माता-पिता भी उनका नाम ‘चंद्रयान’ रखना चाहते हैं।


चार शिशुओं में से एक के पिता प्रवत मलिक ने कहा कि चंद्रयान की सफलता और हमारे बच्चों का जन्म, हमारे लिए दोहरी खुशी की बात है। चंद्रयान की सफलता के कुछ मिनट बाद ही हमारे बच्चों का जन्म हुआ। हमने बच्चे का नाम इस चंद्र अभियान पर रखने का फैसला किया है। वहीं, एक अन्य बच्चे की मां रानू ने कहा कि घर के बड़े बुजुर्गों को बच्चे का नाम चंद्रयान के नाम पर रखने का सुझाव दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे का नाम ‘‘चंद्र’’ या ‘‘लूना’’ भी हो सकता है क्योंकि चंद्रयान का अर्थ चांद के लिए वाहन होता है।

बच्चों के माता-पिता ने बताया कि हमारे यहां बच्चे के जन्म के 21वें दिन पूजा के बाद उसके नामकरण की परंपरा है। हम 21वें दिन पूजा में इस बारे में फैसला करेंगे। केंद्रपाड़ा अस्पताल की मुख्य नर्स अंजना साहू ने कहा कि ये सभी माताएं अपने बच्चों का नाम चंद्रयान पर रखना चाहती हैं।

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री चौहान से रेल मंत्री वैष्णव ने की सौजन्य भेंट

Thu Aug 24 , 2023
भोपाल (Bhopal)! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री  ने रेल मंत्री वैष्णव के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर पुष्प-गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री श्री वैष्णव को प्रदेश में जारी विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की […]