
रायसेन (Raisen)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक नाबालिग लड़की (Minor girl) को मानव तस्करों ने 50 हजार रुपए (sold for 50 thousand rupees) में बेच डाला। पुलिस ने रायसेन जिले में 17 साल की लड़की को बेचने के आरोप में चार लोगों को अरेस्ट (Arrested four people) किया है। तस्करों ने लड़की को शादी के लिए एक शख्स को बेच दिया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि प्रदेश के मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की जबलपुर की एक डेयरी में काम करती थी, जहां पर उसकी मुलाकात पहलवती बाई और सुनील कुशवाहा से हुई। दोनों आरोपियों ने पीड़िता को मुंबई में बेहतर नौकरी दिलाने के बहाने अपने झांसे में फंसाया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बाद में आरोपी उसे मुंबई के बजाय मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र के पतई गांव ले गए। पतई गांव में आरोपियों ने लड़की को शादी के लिए विष्णु कुशवाहा नाम के व्यक्ति को कथित तौर पर 50,000 रुपए में बेच दिया।
पुलिस ने बताया कि इसी बीच, लड़की के माता-पिता ने मंडला में पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। देवरी पुलिस थाने की उप निरीक्षक श्रद्धा उइके ने बताया कि मंडला पुलिस से मिली सूचना के आधार पर चार आरोपियों को पतई गांव से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। लड़की को मंडला पुलिस को सौंप दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved