img-fluid

पत्नी से छेडख़ानी करने वाले का पति ने काट दिया फावड़े से सिर, 4 किमी दूर जाकर फेंका

November 11, 2020


देवरिया। एक शख्स की पत्नी के साथ छेडख़ानी हुई तो उसे इतना गुस्सा आया कि तीन लोगों के साथ मिलकर उसने छेडख़ानी करने वाले का सिर ही काट दिया। उसके बाद सिर को 4 किमी दूर ले जाकर फेंक दिया। यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का है। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सिर कटी लाश मिलने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस जघन्य घटना में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक ने निकोलस की पत्नी से छेडख़ानी की जिसके विरोध में निकोलस ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर मृतक राजू स्वांसी का फावड़े से गला काटकर अलग कर दिया और धड़ कहीं और सिर को चार किलोमीटर दूर फेंक दिया था। इसमें निकोलस की पत्नी ने भी साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, चाकू, रस्सी बरामद कर लिया है। ये सभी एक मुर्गी फार्म में काम करते हैं और रांची के रहने वाले हैं। जांच में यह सामने आया है कि मृतक राजू स्वांसी ने निकलोस की पत्नी से छेडख़ानी व जबरदस्ती की तो पत्नी ने विरोध किया। निकोलस को जानकारी हुई तो उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले चाकू से गला काटने की कोशिश की। चाकू से गला नहीं कटा तो फावड़े से सिर को काटकर अलग कर दिया। गौरतलब है कि थाना रामपुर कारखाना के बरईपुर मंगलराव मंझरिया गांव के पास एक युवक की सिर कटी अर्थात सिर विहीन लाश मिली थी।

Share:

  • बिहार की जनता जंगलराज नहीं विकास चाहती है: फडणवीस

    Wed Nov 11 , 2020
    मुंबई। बिहार चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने साफ कर दिया है कि वह जंगलराज नहीं विकास चाहती है। फडणवीस ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved