img-fluid

पति नहीं ला पाया गैस सिलिंडर, पत्नी ने गुस्से में पी लिया जहर

March 31, 2026

अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज एक महिला ने सुसाइड का प्रयास किया. यह घटना गुत्ती मंडल के तोंडपाडु गांव की बताई जा रही है. फिलहाल महिला की हालत स्थिर है और वह अस्पताल में भर्ती है.

तोंडपाडु गांव निवासी हरीकृष्ण गैस सिलेंडर लेने के लिए स्थानीय गैस एजेंसी पहुंचे थे. लेकिन एजेंसी पर गैस की कमी होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं दिया गया. एजेंसी संचालक ने उन्हें बताया कि गैस की आपूर्ति में देरी हो रही है और डिलीवरी में काफी समय लग सकता है. बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों से हरीकृष्ण गैस सिलेंडर लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.


  • इधर, घर में गैस खत्म होने के कारण खाना बनाने में परेशानी हो रही थी. इसी बात को लेकर हरीकृष्ण की पत्नी महालक्ष्मी काफी परेशान और नाराज हो गई. परिवार के अनुसार, महालक्ष्मी गैस न होने के कारण बेहद तनाव में थी और इसी गुस्से व हताशा में उसने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना के बाद परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में महालक्ष्मी को गुत्ती के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

    Share:

  • ईरान युद्ध के बीच IMFकी चेतावनी... मिडिल ईस्ट तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

    Tue Mar 31 , 2026
    तेल अबीव। मिडिल ईस्ट तनाव (Middle East Tensions) के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund- IMF) ने सोमवार को चेतावनी दी है। उसने कहा है कि मध्य पूर्व में ईरान युद्ध ने सीमावर्ती देशों की अर्थव्यवस्थाओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। साथ ही कई ऐसी अर्थव्यवस्थाओं की संभावनाएं धूमिल कर दी हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved