img-fluid

‘पति नपुंसक, ससुर ने मेरा शोषण किया’, महिला ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पर लगाए आरोप

September 12, 2025

मुंबई। पुणे (Pune) में एक महिला (Woman) ने अपने ससुर (Father-in-Law) पर शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति (Husband) नपुंसक (Impotent) है और उसके ससुर ने बच्चे (Child) के लिए उसका उत्पीड़न किया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। आरोपी सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त (Retired Assistant Commissioner of Police) है। बहू की शिकायत पर पूर्व पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत में न केवल सेवानिवृत्त अधिकारी, बल्कि पीड़िता के पति और सास के खिलाफ भी आरोप शामिल हैं।


पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति बच्चा पैदा करने में असमर्थ है। महिला का कहना है कि डॉक्टर से परामर्श लेने या प्रजनन संबंधी उपचार जैसे विकल्पों पर विचार करने के बजाय, उसके पति और सास ने उसके ससुर के माध्यम से उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव डाला। महिला ने ससुर पर बिना सहमति के बार-बार उसके कमरे में घुसने और पोते-पोती की इच्छा पूरी करने के बहाने यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है। महिला की शादी पांच महीने पहले हुई थी। महिला ने शिकायत में बताया कि हनीमून के दौरान उसके पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। महिला ने पति के नपुंसक होने का दावा किया। महिला ने बताया कि उसके ससुर की हरकतों को उसके पति और सास का भी समर्थन था।

Share:

  • मोहन भागवत बोले- जब तक लोग और राष्ट्र वास्तविक स्वरूप को नहीं समझेंगे, तब तक...

    Fri Sep 12 , 2025
    नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagvat) ने शुक्रवार को कहा कि जब तक मनुष्य (Human Beings) और देश (Nations) अपने वास्तविक स्वरूप को नहीं समझेंगे, तब तक उन्हें समस्याओं (Problems) का सामना करना पड़ता रहेगा। नागपुर (Nagpur) में ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति सरोवर के सातवें स्थापना दिवस पर बोलते हुए भागवत ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved