img-fluid

प्रेम प्रसंग में पति बना बाधा, पत्नी छत से गिराने के बाद भी नहीं रुकी, टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर ले ली जान

July 07, 2026

हैदराबाद/निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद (Nizamabad) जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या (Murder of the husband) की ऐसी साजिश रची, जिसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। आरोप है कि पहले पति को नशे की हालत में मकान की छत से धक्का दिलाया गया। जब वह गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गया तो इलाज के दौरान लगे कैन्यूला का इस्तेमाल कर उसके शरीर में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा पहुंचाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मां के शक से खुली हत्या की परतें

मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो खाड़ी देश में नौकरी करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 1 जुलाई को प्रशांत की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा विदेश से लौट आया है। 30 जून को बेटे की मौत की सूचना मिलने पर उन्हें परिस्थितियां संदिग्ध लगीं और उन्होंने बहू संध्या पर हत्या का शक जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

जांच में पुलिस को पता चला कि प्रशांत की पत्नी संध्या का अनिल नामक व्यक्ति से कथित प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि दोनों ने प्रशांत को अपने रिश्ते में बाधा मानते हुए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस साजिश में वेंकट साई नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी शामिल किया गया।


  • पहले शराब पिलाई, फिर छत से गिराया

    पुलिस के मुताबिक 29 जून को वेंकट साई प्रशांत के घर पहुंचा और उसे शराब पिलाई। जब वह नशे में पूरी तरह बेसुध हो गया तो उसे छत पर ले जाया गया। इसी दौरान फोन पर संध्या लगातार संपर्क में थी। पुलिस का आरोप है कि संध्या के इशारे पर वेंकट ने प्रशांत को छत से नीचे धक्का दे दिया।

    गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद प्रशांत की जान बच गई। इसके बाद संध्या उसे पहले सरकारी अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसके हाथ में दवा चढ़ाने के लिए कैन्यूला लगाया गया। बाद में उसे घर ले आया गया।

    इलाज के दौरान लगे कैन्यूला का किया इस्तेमाल

    पुलिस जांच के अनुसार, पति के जीवित बच जाने के बाद आरोपियों ने हत्या की दूसरी योजना बनाई। आरोप है कि संध्या ने घर पर इलाज के दौरान लगे कैन्यूला के जरिए प्रशांत के शरीर में टॉयलेट क्लीनर और अधिक मात्रा में बेहोशी की दवा पहुंचाई। इसके बाद उसे बिस्तर से नीचे गिरा दिया गया। पुलिस का कहना है कि इसी घटनाक्रम के बाद प्रशांत की मौत हो गई।

    तीनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    निजामाबाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी संध्या, उसके कथित प्रेमी अनिल और वेंकट साई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

    Share:

  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, 40 दिन के CCTV में 70 बार चोरी, जेब और जूतों में छिपाए जाते दिखे रुपये

    Tue Jul 7 , 2026
    अयोध्‍या । अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले (Theft case) के बीच सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की हाईलेवल बैठक हुई. करीब पांच घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved