img-fluid

मैं सनातनी हूं…चार धाम यात्रा पर सारा अली खान को देना होगा एफ‍िडेविट, बोले- मंदिर अध्यक्ष

March 17, 2026

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Bollywood actress Sara Ali Khan) ने सुर्खियों में जगह बना ली है. एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा को अपनी धार्मिक प्रवृति के लिए जाना जाता है. मंदिर से लेकर मस्जिद तक, सारा हर जगह जाती हैं और दुआ मांगती हैं. हालांकि अब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

सारा को देना होगा सनातनी होने का प्रमाण
19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक अजब-गजब बयान सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है. 17 मार्च को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस कॉन्फेंस की. यहां गैर सनातनियों को वर्जित करने पर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया.


  • उन्होंने जवाब में कहा कि सभी सनातनियों का स्वागत है, लेकिन गैर सनातनी और गैर हिंदुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. जो भी सनातन धर्म में आस्था रखता है वह सनातनी है. उन्होंने आगे सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा कि एक्ट्रेस को मंदिर में प्रवेश के लिए एफिडेविट देना होगा कि वो सनातनी है. इसके बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जाएगा. हेमंत ने कहा, ‘सारा अली खान भी कहेंगी कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है, मेरा भाव है और वह हमें एफिडेविट देगी तो हम उनको भी दर्शन करवा देंगे.’

    सारा अली खान ने पिछले साल चारधाम यात्रा की थी. इसके कई फोटो और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे. सारा अली खान की इसी चारधाम यात्रा को लेकर सवाल किए जाने पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने एफिडेविट वाली बात कही. 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे. इसके बाद, 22 अप्रैल को केदारनाथ और फिर 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे.

    देहरादून में चारधाम की तैयारियों को लेकर बद्रीनाथ केदारनाथ समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. इसमें हेमंत द्विवेदी ने यह भी बताया कि आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. अब तक 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं. यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए 121 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पास किया गया है. साथ ही गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है. धामों में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

    Share:

  • MP: कांग्रेस ने निकाली सिलेंडर की अर्थी, LPG किल्लत को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

    Tue Mar 17 , 2026
    ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में घरेलू गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। शहर के नदी गेट चौराहा से पाटनकर बाजार चौराहा तक कांग्रेस ने थाली-चम्मच बजाकर सिलेंडर की अर्थी निकाली। दरअसल, मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बाद देशभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की काफी किल्लत देखने के लिए मिली है। यही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved