
हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद लोकसभा सीट के उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए कुछ भी करेंगे। एआईएमआईएम प्रमुख ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था। बता दें कि हैदराबाद लोकसभा सीट से ओवैसी के खिलाफ भाजपा ने माधवी लता को चुनावी मैदान में उतारा था। इस सीट से ओवैसी ने 338087 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved