img-fluid

भोपाल में IAS अधिकारी अनिल डामोर का निधन

September 08, 2026

भोपाल। भोपाल। 2019 बैच के IAS अधिकारी और अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डामोर के निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अस्पताल परिसर में उनके परिचित, सहयोगी और कर्मचारी उन्हें याद करते नजर आए। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


  • अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। इसी महीने राज्य शासन ने उनका ट्रांसफर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर किया था। वे विदिशा से कार्यमुक्त होकर भोपाल में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में थे। हालांकि, नई पोस्टिंग पर जॉइन करने से पहले ही उनका निधन हो गया।

    सहकर्मियों के मुताबिक, अनिल डामोर बेहद हंसमुख, मिलनसार अधिकारी थे। वे अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों से भी सम्मान से बात करते थे। सहकर्मियों का कहना है कि उनके व्यवहार में कभी अधिकारी वाली औपचारिकता नजर नहीं आती थी। इसी वजह से प्रशासनिक अमले में उन्होंने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली थी।

    निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां लोग उनके साथ बिताए समय और उनसे जुड़ी यादें साझा करते दिखाई दिए। सहकर्मियों ने कहा कि डामोर के जाने से प्रशासनिक विभाग ने सिर्फ एक अच्छे अधिकारी को ही नहीं, बल्कि एक अच्छा साथी और सहज इंसान भी खो दिया।

    Share:

  • इंदौर: अच्छा हुआ चुनाव निरस्त हो गए, नहीं तो कांग्रेसी वोट बिगाड़ देते भाजपा का गणित

    Tue Sep 8 , 2026
    भाजपा भी नहीं चाहती थी 6 महीने के लिए चुनाव हो एसआईआर के बाद भी मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल उठा इंदौर। संजीव मालवीय वार्ड 58 और 60 (Wards 58 and 60) में निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने कलेक्टर (Collector) की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव नहीं कराने की घोषणा कर दी। इसके पीछे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved